
ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 में लाखों भक्तों के आगमन को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। शासन के मार्गदर्शन में घाट, सड़क और ठहरने की सुविधाओं पर काम तेज है।
*घाट और पुल:* नया झूला पुल, ब्रह्मपुरी घाट, पिछला और खेड़ीघाट पर 300 मीटर आधुनिक घाट बन रहा है। घाट निर्माण, रेलिंग के लिए 50 करोड़ और जलस्तर के लिए स्टॉप डैम हेतु 25 करोड़ का प्रावधान है। चेंजिंग रूम, हाई मास्ट लाइट और चौड़े रास्ते भी बनेंगे।
*सड़क:* मोरटक्का से ओंकारेश्वर तक 134 करोड़ की फोरलेन परियोजना जारी है। ॐकार पर्वत परिक्रमा पथ पर 14 करोड़ खर्च हो रहे हैं।
*होटल और डिजिटल व्यवस्था:* PPP मॉडल पर 50 करोड़ का आधुनिक होटल, MPTDC होटलों का विस्तार, अतिक्रमण हटाओ अभियान, QR बैंड, ऑनलाइन टाइम-स्लॉट दर्शन और AI क्राउड मॉनिटरिंग डैशबोर्ड से भीड़ प्रबंधन होगा।
