एनएचएआई ने दिल्ली-एनसीआर में धूल नियंत्रण के उपाय तेज किये

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि एनएचएआई ने इन प्रयासों के तहत करीब 60 वाटर स्प्रिंकलर एवं टैंकर, 14 एंटी-स्मॉग गन, 23 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, दो ट्रैक्टर माउंटेड बूमर और 900 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा पूरे दिल्ली-एनसीआर में राष्ट्रीय राजमार्गों के 157 किमी हिस्से में 13 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें भी लगायी गयी हैं।

एनएचएआई के सदस्य (तकनीकी) आलोक दीपांकर ने प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की और अधिकारियों को उपकरणों तथा कर्मचारियों की पूरी तैनाती सुनिश्चित करने, नियमित रूप से पानी का छिड़काव और सड़कों की यांत्रिक सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के मानकों का सख्ती से पालन करने, निर्माण सामग्री को ढकने और सड़कों को धूलमुक्त रखने पर भी जोर दिया।

 

Next Post

दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को लेकर ओछी राजनीति कर रहे हैं आप के नेताः मल्होत्रा

Thu Oct 22 , 2026
नयी दिल्ली 22 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर गायक दिलजीत दोसांझ को राजधानी में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं देने को लेकर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। श्री मल्होत्रा ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत […]

You May Like