चाकूबाजी में 4 घायल

जबलपुर। शहर में दुर्गा उत्सव और दशहरे के माहौल के बीच बदमाशों ने अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी की तीन वारदातों को अंजाम दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। अधारताल पुलिस ने बताया कि सुहागी दुर्गा पंडाल में पुरानी रंजिश के चलते सागर यादव और पीयूष लाला ने फ्लिपकार्ट कर्मी निखिल रैकवार (20) पर चाकू से हमला कर दिया। निखिल की गर्दन और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं।

इसी प्रकार संजीवनीनगर थाना अंतर्गत इमरती तालाब में दुर्गा दर्शन करने आए शहपुरा के सरजू बर्मन (40) से 3 अज्ञात लड़कों ने शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर उसकी जांघ जख्मी कर दी। इसके अलावा अधारताल थाना अंतर्गत शुक्ला का बाड़ा में पेंटर उदय चौधरी (22) और उसके भाई अगम का रास्ता रोककर बदमाश दीपक चौधरी ने शराब के लिए 500 मांगे। पैसे न मिलने पर दीपक ने चाकू से हमला कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया।

Next Post

माली में आवासीय शिविरों पर हमलों में 40 नागरिकों की मौत

Tue Oct 20 , 2026
बमाको, 20 अक्तूबर (वार्ता) माली के पूर्वोत्तर मेनाका क्षेत्र में आवासीय शिविरों पर सोमवार तड़के हथियारबंद लोगों के हमले में 40 से अधिक नागरिक की मौत हो गई। हमलावर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और उन्होंने मेनाका शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर टिनाबो गांव तथा तगादयात क्षेत्र और उसके […]

You May Like