सिंगरौली: एनसीएल के जयंत स्थित सीडब्ल्यूएस आवासीय परिसर में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक घर का ताला तोड़कर कार चोरी कर ली। शनिवार देर रात हुई इस वारदात से परिसर में हड़कंप मच गया। चोर आवास क्रमांक सी-19 से मारुति सेलेरियो लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा विभाग और जयंत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।
चोरी गई कार शरद समैया की बताई जा रही है। वाहन मारुति सेलेरियो वीएक्सआई बीएस-4 मॉडल का है, जिसका पंजीयन क्रमांक जेएच02एएम5139 है। वारदात के बाद पुलिस और सीडब्ल्यूएस सुरक्षा विभाग की टीम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की आवाजाही और उनकी पहचान से जुड़े सुराग मिल सकें।
आवास से कार के अलावा अन्य सामान चोरी होने की आशंका को देखते हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों का पता लगाने और चोरी गई कार बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
Next Post
ग्वालियर में दशहरा जुलूस और विसर्जन के चलते कई मार्गों पर डायवर्सन, घर से निकलने से पहले जान लें वैकल्पिक रास्ते
Mon Oct 19 , 2026
ग्वालियर: दशहरा पर्व पर जुलूस, फूलबाग में रावण दहन और नवदुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए ग्वालियर यातायात पुलिस ने शहर के कई मार्गों पर डायवर्सन लागू किया है। जुलूस अचलेश्वर मंदिर से शुरू होकर दालबाजार, लोहिया बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, शिंदे की छावनी और गुरुद्वारा होते […]

You May Like
-
12 months ago
Bhel इंटर यूनिट एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ