विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर घायल लोगों के इलाज की जानकारी ली

ग्वालियर: विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज रात्रि जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर शीतला माता मंदिर के समीप हुई दु:खद दुर्घटना में घायल लोगों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने जीआर मेडीकल कॉलेज के अधिष्ठाता, जेएएच प्रबंधन एवं घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सकों से चर्चा कर संवेदनशीलता के साथ उपचार करने के लिये कहा।

विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने इस हृदय विदारक दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदनायें व्यक्त की । साथ ही ईश्वर से घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ करने की प्रार्थना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार द्वारा सभी घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज कराया जायेगा। सरकार संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ है।

Next Post

ड्राइवर ने गूगल मैप की गड़बड़ी को बताया हादसे की वजह

Mon Oct 19 , 2026
ग्वालियर: शीतला माता मंदिर के रास्ते में हुए दर्दनाक ट्रक हादसे के बाद पुलिस ने जिस ट्रक मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने हादसे की वजह गूगल मैप की गड़बड़ी को बताया है।गूगल मैप के सहारे चल रहे थे दोनों ट्रक जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रक चालक रास्ते […]

You May Like

मनोरंजन