मंदिर रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, तब भी ट्रक कैसे घुस गया?

ग्वालियर: आज तड़के शीतला मंदिर पर हुए दर्दनाक हादसे के संबंध में कई नए तथ्य पता चले हैं। चीनोर की तरफ से शीतला माता मंदिर आने वाली सड़क पर ढलान है. इस रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है. रात करीब 1:30 बजे धान से भरे एक ट्रक को वहां रोका गया था. ट्रक ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए और अचानक बेकाबू होकर ढलान से नीचे आ गया. इसके बाद वह मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकरा गया. सड़क पर मौजूद श्रद्धालु ट्रक के नीचे दब गए, जिससे यह हादसा हुआ.
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कुल 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. इनमें से 15 लोगों की मौत हो गई है. 5 से 6 मरीजों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें फ्रैक्चर भी हुए हैं. बाकी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है. हादसे में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. दोनों का इलाज कराया जा रहा है.
वहीं कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे ट्रक के बेकाबू होने की सूचना मिली थी. खबर मिलते ही एंबुलेंस और दूसरे वाहनों को मौके पर भेजा गया. हादसे में 15 लोगों की मौत की जानकारी मिली थी. करीब 39 लोग घायल हुए थे. उन्होंने बताया कि घायलों की चोटों का आकलन करने के लिए सीटी स्कैन और एक्स-रे किए जा रहे हैं, ताकि उनके इलाज में मदद मिल सके.
आरटीओ ट्रक की तकनीकी जांच करेगा
ग्वालियर कलेक्टर ने बताया कि नवरात्रि के दौरान सड़क पर बैरियर और पुलिस चेकपॉइंट मौजूद थे. ऐसे में ट्रक बैरिकेड तोड़कर मंदिर के रास्ते तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जाएगी. ट्रक की तकनीकी जांच के लिए आरटीओ की टीम भेजी गई है. टीम यह पता लगाएगी कि वाहन में कोई खराबी थी या नहीं और ट्रक बाईं ओर मुड़ते हुए बेकाबू कैसे हुआ. प्रशासन हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच कर रहा है.

Next Post

शीतला माता मंदिर में हुए हादसे में मृतकों एवं घायलों की सूची जारी

Sun Oct 18 , 2026
ग्वालियर। शीतला माता मंदिर पर आज हुए हादसे में मृतकों की सूची जिला प्रशासन ने जारी कर दी है। पिछोर थाना के सैनिक मोइनुद्दीन खान एवं राजेंद्र शर्मा भी घायल हुए लोगों में शामिल हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like