इंदौर. क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.33 ग्राम ड्रग्स जब्त की है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई है.
क्राइम ब्रांच की टीम शांतिपथ चौराहे के पास शिवालय मार्ग पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस वाहन देखकर घबराए युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके बैग से एमडी ड्रग्स मिली. आरोपी की पहचान परदेशीपुरा में रहने वाले 20 वर्षीय रिषभ चौहान के रूप में हुई है. उसके पास से एक मोबाइल फोन और बैग भी जब्त किया है.
आरोपी आठवीं तक पढ़ा है और रानीपुर में ज्वेलरी की दुकान पर काम करता है. उसके खिलाफ पहले भी परदेशीपुरा थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज है. क्राइम ब्रांच उससे ड्रग्स के स्रोत और सप्लायर के संबंध में पूछताछ कर रही है. डीसीपी राजेश त्रिपाठी का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है.
Next Post
कोलकाता पुलिस दुर्गा पूजा के दौरान 31,000 जवान तैनात करेगी
Wed Oct 14 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आगामी दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर में करीब 31,000 सुरक्षा जवान तैनात किए जाएंगे। कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यहां एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि शहर भर में यातायात प्रबंधन […]

You May Like
-
3 months ago
सीरिया में विस्फोट, मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई
-
2 years ago
सेंसेक्स और निफ्टी फिसले