ज़ेलेंस्की ने रूस पर ट्रंप की युद्धविराम अपील को नजरंदाज करने का लगाया आरोप

श्री जेलेंस्की के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति की अपील के बाद यूक्रेन ने रूस के तेल रिफाइनरियों या ऊर्जा क्षेत्रों पर कोई हमला नहीं किया लेकिन रूस ने इस अपील को नजरंदाज किया और यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर लगातार हमले जारी रखे।

श्री ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, “रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति की बात नहीं मानी।” उन्होंने कहा कि इन दो दिनों के दौरान रूसी हमलों में यूक्रेन के 19 क्षेत्रों में ऊर्जा सुविधाओं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन तनाव कम करने की दिशा में जवाबी कदम उठाने के लिए तैयार है लेकिन लड़ाई खत्म करने के लिए रूस पर प्रभावी अंतरराष्ट्रीय दबाव ज़रूरी है।

गौरतलब है कि ये बयान तब आये जब यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार रातभर हुए रूसी हमलों में पूरे यूक्रेन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और 10 से अधिक लोग घायल हो गये।
यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव में रूसी हमले से चार मंज़िला रिहायशी इमारत का एक हिस्सा नष्ट हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी और 41 लोग घायल हो गये। बचावकर्मियों ने रातभर मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश की।

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सांद्र कोवल ने बताया कि पश्चिमी रिव्ने क्षेत्र में एक हमले से शैक्षणिक इमारत को नुकसान पहुंचने के बाद 20 लोग घायल हो गये, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। अन्य हमलों में कीव और ख्मेलनित्स्की क्षेत्र में रिहायशी इमारतों और चिकित्सा सुविधाओं को नुकसान पहुंचा।
श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने अपने हमलों में 100 से अधिक हथियारों का इस्तेमाल किया, जिनमें जेट-पावर्ड ड्रोन, लॉइटरिंग म्यूनिशन और बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं। उन्होंने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले से पहले प्रारंभिक चेतावनी न देने के लिए यूक्रेन के सहयोगियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की जान बचाने के लिए रूसी मिसाइल लॉच के बारे में पहले से खुफिया जानकारी मिलना बहुत ज़रूरी था।
यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रातभर में छोड़े गये 108 रूसी ड्रोनों में से 88 को मार गिराया। उसने रूस के ब्रियांस्क क्षेत्र से छोड़ी गई पांच बैलिस्टिक मिसाइलों की भी जानकारी दी।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने कीव और दक्षिणी मायकोलाइव क्षेत्र में उन सुविधाओं पर हमला किया, जिनके बारे में उसका आरोप था कि वे यूक्रेन को सैन्य सामान की आपूर्ति में शामिल थीं। मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने रूस के 15 इलाकों और अज़ोव सागर के ऊपर 604 यूक्रेनी ड्रोन्स को रोका।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि रातभर में सैकड़ों यूक्रेनी ड्रोन रूस की राजधानी वाले इलाके की ओर बढ़े, जिनमें से कई ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। रूस के दूसरे इलाकों में अधिकारियों ने इमारतों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने और आपातकालीन कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी दी।

Next Post

अमेरिका अगर सऊदी के हमलों में शामिल हुआ तो मिलेगा करारा जवाब: हूती

Tue Oct 13 , 2026
सना, 13 अक्टूबर (वार्ता) यमन के हूती गुट ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ईरान समर्थित उनके समूह के खिलाफ सैन्य हमलों में सऊदी अरब का साथ देता है, तो अमेरिका और इस क्षेत्र में उसके ठिकानों पर “तेजी से और तकलीफ पहुंचाने वाला” हमला किया […]

You May Like

Play sound