वक्फ शाहजहांनी यतीमखाना के 289 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

भोपाल:मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड की शिक्षा नीति ‘पढ़ो-पढ़ाओ एवं राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनो’ के तहत वक्फ शाहजहांनी यतीम छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। वक्फ इदारा यतीमखाना शाहजहांनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा केजी से 12वीं तक के 289 चयनित विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को चेक, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिए गए। डॉ. पटेल ने बताया कि यतीमखाना परिसर के एक हिस्से से प्राप्त 21.60 लाख रुपये की वार्षिक किराया आय का उपयोग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए किया गया। कार्यक्रम में छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों के साथ शहर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Next Post

शुभंकर को घरेलू जीत से मिला भरोसा, तरोताजा होकर लौटे लाहिड़ी

Tue Oct 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप से पहले घरेलू जीत ने शुभंकर शर्मा का आत्मविश्वास बढ़ाया है, वहीं अनिर्बान लाहिड़ी सात हफ़्ते के ब्रेक के बाद अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद कर रहे हैं। ये दोनों भारतीय खिलाड़ी दिल्ली गोल्फ़ क्लब में 15-18 अक्टूबर तक होने वाले […]

You May Like

Play sound