सीधी: बरमानी गांव के समीप बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार श्रीकांत पानिका उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि सिर में भी चोट आई है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे श्रीकांत पानिका पिता छोटेलाल पानिका बरमानी गांव के पास बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मझौली की तरफ से आ रहे बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रीकांत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके से भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने बोलेरो को पकड़ने के लिए पीछा भी किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और
घायल को जिला चिकित्सालय सीधी ले जाकर भर्ती कराया गया।
