सडक़ किनारे पड़े मलवे पर चढ़ी कार

रीवा: सिविल लाइन थाना अन्तर्गत लाड़ली लक्ष्मी मार्ग में दोपहर एक कार सडक़ किनारे मलवे पर चढ़ गई. इस हादसे के चक्कर में महिला चालक बाल-बाल बच गई. दरअसल कालेज चौराहे से जो सडक़ का मलवा निकला है उसे लाडली लक्ष्मी मार्ग के किनारे डम्प किया गया है जहा यह हादसा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक कार के मालिक शंकर लाल यादव रीवा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी पत्नी मॉडल साइंस कॉलेज में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं. घटना के समय उनकी पत्नी कार चला रही थीं. इसी दौरान सडक़ किनारे पड़े बड़े-बड़े पत्थरों और बिल्डिंग के मलबे पर कार चढ़ गई. जोरदार झटका लगा, लेकिन गनीमत रही कि महिला चालक सुरक्षित बच गई और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई.

Next Post

3500 प्रतिभागियों ने बनाई भव्य मानव रंगोली, दिया सशक्त मां-सशक्त भारत का संदेश

Mon Oct 12 , 2026
झाबुआ: झाबुआ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड, झाबुआ में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 3500 स्कूली छात्राओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए […]

You May Like

Play sound