इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में बावड़ी हनुमान मंदिर के पास कार निकालने की बात को लेकर विवाद हो गया. बीएमडब्ल्यू कार सवार दो लोगों पर दूसरी कार में जा रहे युवक और उसकी पत्नी से गाली गलौज कर धक्का मुक्की करने का आरोप है. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
स्कीम नंबर 136 सेक्टर-सी में रहने वाले 21 वर्षीय रितिक जैन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी मुस्कान के साथ कार से स्कीम नंबर 78 से घर जा रहा था. बावड़ी हनुमान मंदिर के पास बीएमडब्ल्यू कार चालक उसे गाली देते हुए निकला. रितिक ने आवाज देकर विरोध किया तो कार चालक और उसका साथी नीचे उतरे और उससे व उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे. टूआईसी नीतू सिंह ने बताया कि दंपत्ति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी.
Next Post
जेलेंस्की में संघर्ष खत्म करने की कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं : रूस
Mon Oct 12 , 2026
मास्को, 12 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की में संघर्ष खत्म करने की कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए यूक्रेनी राष्ट्रपति की मांग को श्री जेलेंस्की के उस इनकार से जोड़ा जिसमें उन्होंने […]

You May Like
-
4 months ago
72 घंटे में देना होगा फायर ऑडिट रिपोर्ट : निगमायुक्त