जबलपुर: शहर के शेल्बी हॉस्पिटल में देर रात अचानक आग लगने से वहां भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ में भगदड़ की स्थिति बन गई। कमरा नंबर 315 से काला धुआं और लपटें उठती देख अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद लपटों को पूरी तरह शांत किया। इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दमकल विभाग और तकनीकी टीम घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।
