नवरात्रि में भोपाल अलर्ट, गरबा पंडालों से सड़कों तक पुलिस की नजर 

भोपाल। नवरात्रि की रौनक बढ़ने वाली है। कहीं गरबा, कहीं माता के भजन, तो कहीं माता रानी के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। लेकिन त्योहार की इस भीड़ के बीच ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी।

गरबा पंडालों और प्रमुख बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस क्या तैयारी कर रही है? क्या रूट डायवर्जन होगा और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी?

इन्हीं सवालों को लेकर हमने एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक बसंत कौल से बात की।

अब देखना होगा कि नवरात्रि के दौरान भोपाल पुलिस की तैयारियां श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों के लिए कितनी कारगर साबित होती हैं।

नवरात्रि में गरबे की धूम हो या माता रानी के भव्य आयोजन, भोपाल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। एडिशनल डीसीपी बसंत कौल के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस देर रात तक तैनात रहकर व्यवस्था संभालने के लिए तैयार है। यानी आस्था के उत्सव के बीच सुरक्षा और सुगम यातायात बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता होगी।

Next Post

आत्मनिर्भर भारत और रोजगार को बढ़ावा देने भोपाल के MVM ग्राउंड पर 23 अक्टूबर से स्वदेशी मेला-2026: देखिए क्या रहेगा खास

Sat Oct 10 , 2026
भोपाल। भारत को आत्मनिर्भर बनाने, देश में रोजगार के अवसर पैदा करने और विदेशी टैक्स व टैरिफ में जाने वाले धन को अपने देश में ही रोकने के उद्देश्य से भोपाल के MVM ग्राउंड पर 23 अक्टूबर से 4 नवंबर तक भव्य ‘स्वदेशी मेला-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। […]

You May Like