ऑनलाइन चेक कर रहे कीमत, बाजार से कर रहे खरीदारी… नवरात्रि में बदला शॉपिंग ट्रेंड?

भोपाल। नवरात्रि के दौरान खरीदारी को लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार के बीच तस्वीर जानने की कोशिश की गई। कपड़ा, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों से बातचीत में सामने आया कि ग्राहक प्रोडक्ट खरीदने से पहले ऑनलाइन कीमत और ऑफर्स जरूर चेक कर रहे हैं, लेकिन खरीदारी के लिए अब भी ऑफलाइन बाजार को प्राथमिकता दे रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों के मुताबिक ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमतों में बहुत बड़ा अंतर नहीं है और रिटेल बाजार में ग्राहकों को ज्यादा स्टॉक व प्रोडक्ट को मौके पर देखने-परखने की सुविधा मिलती है। वहीं कपड़ों की खरीदारी में ग्राहक ऑनलाइन विकल्पों की तुलना करने के बावजूद कपड़े पहनकर, देखकर और पसंद के हिसाब से खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन सेल का असर जरूर दिख रहा है, लेकिन नवरात्रि में ऑफलाइन बाजार की पकड़ अब भी मजबूत नजर आ रही है।

Next Post

भोपाल में आज फिर ‘नो UPI डे’, MDR चार्ज के विरोध में व्यापारियों का सांकेतिक आंदोलन

Thu Oct 8 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में आज चावल-दाल व्यापारियों ने प्रस्तावित UPI चार्ज के विरोध में ‘नो UPI डे’ मनाया। व्यापारियों का कहना है कि 2 हजार रुपए से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR चार्ज लगाने का प्रस्ताव है। वहीं 75 हजार रुपए या उससे अधिक के लेनदेन पर यह […]

You May Like