जन्मदिन की पार्टी के दौरान किराए की ऑडी कार दुर्घटनाग्रस्त, पैदल यात्री की मौत

पुलिस के मुताबिक, चार अक्टूबर की रात करीब 2.30 बजे किशनगढ़ लाल बत्ती के पास किशोर कथित तौर पर तेज और लापरवाही से कार चला रहा था। इसी दौरान उसने तीन वाहनों को टक्कर मार दी।

हादसे में किशनगढ़ निवासी 45 वर्षीय उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि किशोर को हिरासत में लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।पुलिस ने ऑडी समेत हादसे में शामिल सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार किशनगढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाना) और 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 3/181 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस उस कंपनी की भी जांच कर रही है, जिसने किशोर को कार किराये पर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी से बुकिंग, उम्र सत्यापन प्रक्रिया, ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहन किराये पर लेने के समय जमा किए गए अन्य दस्तावेजों से संबंधित जानकारी मांगी जा रही है।

 

Next Post

जनगणना 2027 : चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Thu Oct 8 , 2026
आलीराजपुर, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में जनगणना 2027 के अंतर्गत चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 8 एवं 9 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में डिजिटल जनगणना, मकान सूचीकरण, गणना क्षेत्रों के निर्धारण, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति तथा गणना कार्य के […]

You May Like