जुआ खेलते सात पकड़े, 12 हजार 600 रुपए और ताश जब्त

इंदौर: कनाड़िया क्षेत्र में खुले मैदान में जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने पकड़ा. आरोपियों के कब्जे से 12 हजार 600 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए. पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.कार्रवाई रामेश्वर नगर की पहाड़ी टेकरी के पास खाली मैदान में की गई.

पुलिस टीम ने यहां हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चैन सिंह, अनिल, हरिशंकर, सोनू, दीपक, कैलाश और राहुल को पकड़ा, तलाशी में आरोपियों के पास से नकदी और ताश के पत्ते मिले. थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि सातों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अन्य अपराध में तो लिप्त नहीं हैं.

Next Post

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध करने वाले छह लोगों पर प्रकरण दर्ज

Wed Oct 7 , 2026
इंदौर:अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध करने वाले छह लोगों सहित अन्य के खिलाफ तिलकनगर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया है. निगम की शिकायत पर मंगलवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने बुधवार को यह कार्रवाई की.पिपलियाहाना काकड़ में आरई-2 […]

You May Like