भोपाल: कोहेफिजा इलाके में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। मामला अहमदाबाद पैलेस रोड स्थित एक मकान से जुड़ा है। शिकायत में निर्धारित खुली जगह नहीं छोड़ने और गली की ओर छज्जे तय सीमा से बाहर होने की बात कही गई थी।
निगम की टीम के पहुंचने के बाद मकान मालिक ने नियम विरुद्ध निर्माण और अतिक्रमण खुद हटाने के लिए 10 दिन का समय मांगा। निगम ने फिलहाल कार्रवाई रोक दी है। तय अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम की टीम दोबारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
