सरकारी स्कीम में लोन दिलाने के नाम पर 40 लाख ठगे रिटायर्ड एएसआई और उसके बेटे से रकम लेने के बाद आरोपी फरार

इंदौर: सरकारी स्कीम के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर रिटायर्ड एएसआई और उसके बेटे से 40 लाख रुपए ठगने के मामले में राजेंद्रनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने रकम लेने के बाद न लोन कराया और न ही पैसे वापस किए. शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे पकड़ा.
सेवानिवृत्त एएसआई गोविंद सिंह तंवर उम्र 72 साल, निवासी वीआईपी परस्पर नगर ने शिकायत की थी कि सरताज अहमद ने सरकारी योजना के तहत लोन कराने का भरोसा दिलाकर उनसे और उनके बेटे नरेंद्र तंवर से 40 लाख रुपए लिए थे. रकम लेने के बाद आरोपी लोन कराने के नाम पर टालता रहा और बाद में पैसे भी वापस नहीं किए. शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई.

मुखबिर तंत्र से मिले सुराग के बाद पुलिस टीम ने 3 अक्टूबर को घेराबंदी कर सरताज अहमद उम्र 35 साल को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने सरकारी स्कीम में लोन कराने का झांसा देकर 40 लाख रुपए लेने की बात स्वीकार की है. आरोपी का स्थायी पता बड़वाली चौकी, सदर बाजार है, जबकि वर्तमान में वह बस्ती मोहल्ला, गरीब नवाज कॉलोनी के पास रह रहा था. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है. उससे ठगी की रकम और मामले से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. उससे ठगी की रकम और पूरे मामले में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है

Next Post

खुले पोर्च से दो बैग चोरी, तीन लैपटॉप और टैबलेट सहित सामान ले गया बदमाश

Mon Oct 5 , 2026
इंदौर:महालक्ष्मी नगर में घर के खुले पोर्च से अज्ञात बदमाश दो बैग चोरी कर ले गया. बैग में तीन लैपटॉप, एक टैबलेट, पावर बैंक, नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे. मामले में लसूड़िया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है. पार्थ सिंह राजावत उम्र […]

You May Like