नींद की झपकी से अनियंत्रित हुई कार, खड़ी बोलेरो से टकराई

सिंगरौली/देवसर जियावन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को उस समय सड़क हादसा हो गया, जब प्रयागराज की ओर से आ रही एक कार चालक को नींद की झपकी आने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से जा टकराई। हादसे में कार चालक के बाल-बाल बचने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया कि कार क्रमांक MP17 CC 1686 में सवार दीपांशु पिता योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, निवासी शक्तिनगर, प्रयागराज से लौट रहे थे। इसी दौरान जियावन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़ी बोलेरो क्रमांक MP53 CA 7531 से टकरा गई। टक्कर में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर विवाद की स्थिति भी निर्मित हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी अतुल पाठक मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। बताया गया कि श्री पाठक ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया तथा बोलेरो को हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही, जिससे विवाद आगे बढ़ने से टल गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार बोलेरो वाहन पप्पू भूजवा का बताया जा रहा है।

Next Post

एलटीटी-समस्तीपुर के बीच एसी स्पेशल

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एलटीटी-समस्तीपुर के बीच साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01043 एलटीटी-समस्तीपुर स्पेशल 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और 01044 समस्तीपुर-एलटीटी स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 […]

You May Like