सिंगरौली: सिंगरौली से लौटते समय सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को कसर गेट के पहले सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। घायल की पहचान अमरजीत पनिका निवासी कर्थुआ के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसकी स्थिति ऐसी थी कि वह अपना नाम तक बताने में असमर्थ था। घायल की स्थिति को देखते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने तत्काल उसकी मदद की। उन्होंने पहले उसके घाव पर पट्टी कराई, ताकि अत्यधिक रक्तस्राव को रोका जा सके। इसके बाद बिना देर किए वाहन की व्यवस्था कर अमरजीत पनिका को जिला अस्पताल उपचार के लिए रवाना कराया।
Next Post
अरिश्फा खान ने कहा बकवास मत करो, काजी तौकीर ने दिया करारा जवाब, बिग बॉस 20 के घर में गरमाया माहौल
Mon Oct 5 , 2026
मुंबई, बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अरिश्फा खान ने काजी से पुरानी बात पर माफी मांगी और बकवास न करने को कहा। ‘बिग बॉस 20′ के घर में रिश्तों के समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे […]
