अनुसूचित जाति मोर्चा 28 जुलाई को प्रदेश भर में करेगा पौधारोपण

भोपाल, 23 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत 28 जुलाई को प्रदेश भर में पौधारोपण करेगा।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बताया कि मोर्चा 28 जुलाई को जिला स्तर पर 111 और मंडल स्तर पर 21 पौधे लगाने जा रहा है।

उन्होंने आज ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत पौधारोपण के लिए जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जिलों और मंडलों में तय समय पर पौधारोपण किया जाए। डॉ. जाटव ने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजी. सूरज खरे को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

 

Next Post

मंसूर एवं सरसों करोड़ों की राशि का घपला, न किसानों को न भुगतान मिला न उपज वापस मिल रही

Tue Jul 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सुरेश पाण्डेय पन्ना :खास बातें: 1. जिले भर के किसान मंसूर एवं सरसों की उपज का मूल्य पाने चार माह से भटक रहे। 2. तत्कालीन डीएमओ राजपूत पर उठ रही संदेह की उंगलियां। 3. भुगतान मिला नहीं […]

You May Like

मनोरंजन