विकसित भारत के मिशन को पूरा करेगा बजट : अभय चौधरी

ग्वालियर। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को भाजपा जिलाध्यक्ष ने अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट बताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिला, युवा, गरीब, किसान के हित को सामने रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की प्रतिबद्धता दोहराता हुआ बजट है। हमें पूरी उम्मीद है कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के मिशन को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए की गई घोषणाओं से पूर्वी भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। कौशल विकास और रोजगार सृजन की घोषणाएं ऐतिहासिक हैं। इस बजट में पीएम मोदी का विकसित भारत का सपना पूरी तरह से झलकता है।

ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बजट- नवीन चौधरी

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह शानदार बजट है, इसमें करतादाओं से लेकर गरीब, किसान, महिलाओं, निर्यात-आयात के लिए, मध्यम वर्ग, गरीब, किसान वर्ग के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने केन्द्रीय बजट 2024-25 को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को तीव्र गति से आगे बढ़ाने वाले इस बजट में सरकार का फोकस गरीब, महिला, किसान और युवा सहित प्रत्येक वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में है. केन्द्रीय बजट में ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक वर्ग के लिए अनेकों कल्याणकारी, जनहितैषी व प्रगतिशील घोषणाएं की गई हैं। इससे देश के विकास को गति मिल सकेगी और हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल करने में सक्षम बन सकेगा।

Next Post

गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के विकास का है बजट: शाह

Tue Jul 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 23 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने आज संसद में पेश केन्द्रीय बजट-2024 के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केन्द्रीय बजट हमारे गावों, गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और […]

You May Like