रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी केयरटेकर की लोकेशन ट्रेस नहीं, पंजाब से दिल्ली तक 15 टीमें दे रहीं दबिश

भोपाल। रातीबड़ इलाके में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार की तलाश में पुलिस की 15 टीमें जुटी है. यूपी के आगरा से केयरटेकर आरोपी वरुण के संभावित भागने के रास्तों के करीब 500 सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने अबतक खंगाली है. इसके साथ आरोपी की तस्वीर भी आगे के पुलिस थानों में भेजी गई है, जिससे कि उसकी पहचान करते हुए जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सके. आरोपी की तलाश में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब पुलिस की टीमें जुटी है. वरुण के अन्य रिश्तेदारों और उससे जुड़े लोगों की तलाश कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही हैं.

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीमें पंजाब के नाभा स्थित आरोपी वरुण के पैतृक निवास पर भी नजरें बनाई है. इसके बावजूद भी आरोपी की सही लोकेशन अबतक सामने नहीं आई है. आगरा में अपने एक रिश्तेदार के पास रुकने के बाद आरोपी ने अग्रवाल का चुराया गया मोबाइल फोन उसे ही बेच दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. मोबाइल की बरामदगी के बाद से अब पुलिस संभावित रास्ते की पहचान कर रही है, जहां से आरोपी आगे गया है.

सूरज नगर स्थित आवास में राकेश अग्रवाल की बुधवार को हत्या कर दी गई. वारदात को लेकर पुलिस वित्तीय लेन-देन के एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात के पीछे कोई और मास्टमाइंड तो नहीं है. आरोपी ने वारदात के दौरान रसोई गैस सिलेंडर को भी लीक किया था. इससे यह भी कयास लगाया जा रहा है कि अग्रवाल के पूरे घर को ब्लास्ट करने भी उसका इरादा था. खुद को सुरक्षित रखते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया था. वरुण की गतिविधियों का पता लगाने के लिए उसके सभी करीबियों से पुलिस की पूछताछ जारी है. हालांकि अबतक पुलिस को वरुण का कोई नया संपर्क या संदेश भी नहीं मिला है.

Next Post

डॉ. श्रद्धा गंगेले के चिकित्सक पति व प्राचार्य जेठ की मैहर के पास सडक़ दुर्घटना में मौत 

Sat Oct 3 , 2026
दमोह। शहर की प्रसिद्ध गायनिक डॉ. श्रद्धा गंगेले के चिकित्सक पति व प्राचार्य जेठ की मैहर के पास सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों भाई पितरों का पिंडदान कर वापस लौट रहे। जो शनिवार तडक़े 3 बजे मैहर के पास हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में ड्राइवर […]

You May Like