साहनी जी का समर्पण, सादगी और संगठन के प्रति निष्ठा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती रहेगी: मल्होत्रा

नयी दिल्ली 03 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गोवा तथा सिक्किम में राज्यपाल रहे केदारनाथ साहनी के जीवन को राष्ट्रसेवा, संगठनात्मक निष्ठा और सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण पर्याय बताते हुए शनिवार को कहा है कि उनकी समय की पाबंदी, कार्यशैली में शुचिता और दायित्व के प्रति ईमानदार प्रतिबद्धता सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती रहेगी। श्री साहनी की पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री साहनी के पुत्र प्रदीप साहनी और परिवार के अन्य सदस्य, पूर्व विधायक रामभज , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विधायक हरीश खुराना, प्रदेश पदाधिकारी विष्णु मित्तल, श्रीमती योगिता सिंह, श्री राजेश भाटिया, श्री प्रवीण शंकर कपूर और श्रीमती सारिका जैन सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

इस मौके पर श्री मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष साहनी का जीवन संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। वर्ष 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के मूल्यों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनकी समय की पाबंदी, कार्यशैली में शुचिता और प्रत्येक दायित्व के प्रति ईमानदार प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। सार्वजनिक एवं संगठनात्मक जीवन में उन्होंने नैतिकता, सादगी और अनुशासन के उच्च मानदंड स्थापित किए।

उन्होंने कहा कि श्री साहनी ने जम्मू-कश्मीर से विस्थापित हिंदू परिवारों के हितों और उनके पुनर्वास के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठनात्मक निष्ठा और सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष कहा कि सार्वजनिक जीवन में श्रद्धेय केदारनाथ साहनी जी का समर्पण, सादगी और संगठन के प्रति निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

.....

Next Post

राहुल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म सत्याग्रह की शुरुआत की

Sat Oct 3 , 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में चल रहे विभिन्न जन-आंदोलनों और नागरिक समस्याओं को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म सत्याग्रह की शुरुआत की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए राहुल गांधी ने […]

You May Like