नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रह चुके श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि उनके लिए राजनीति का मतलब जनता की सेवा है। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव और कांग्रेस से जुड़ने के फैसले को लेकर भी अपनी बात रखी।
शर्मा ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा राजनीति में जहां जाति और धर्म जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है, वहीं राहुल गांधी मानववाद की बात करते हैं। उन्होंने खुद को स्वतंत्रता सेनानी परिवार से आने वाला बताया और अपने पिछले चुनाव का भी उल्लेख किया।
