संयुक्त राष्ट्र, 03 अक्टूबर (स्पूतनिक/ वार्ता) अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने कहा है कि अगर उन्हें संयुकत राष्ट्र का महासचिव चुना जाता है, तो वह स्वतंत्र रूप से काम करेंगे और संरा चार्टर के अनुसार चलेंगे।
श्री ग्रोसी ने आरआईए नोवोस्ती के साथ विशेष बातचीत में कहा, ” मुझे लगता है कि संरा चार्टर के अनुसार, किसी भी अंतरराष्ट्रीय संगठन के नेता के लिए यही सबसे ज़रूरी बात है। स्वतंत्र होना, अपनी अलग पहचान बनाए रखना और अपने मिशन का ध्यान रखना, खासकर संरा चार्टर और दुनिया में हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए।”
श्री ग्रोसी ने कहा कि आईएईए के प्रमुख के तौर पर अपनी मौजूदा भूमिका में भी वे इसी सिद्धांत का पालन करते हैं, जहां वह एजेंसी के नियमों और उन्हें सौंपे गए कामों के आधार पर काम करते हैं।
आरआईए नोवोस्ती ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास कान्फ्रेंस की महासचिव रेबेका ग्रिनस्पैन को चौथे स्ट्रॉ पोल में सबसे ज़्यादा समर्थन वोट मिले। फिलहाल संयुक्त राष्ट्र के इस बड़े पद के लिए सात उम्मीदवार हैं। सुश्री ग्रिनस्पैन और श्री ग्रोसी के अलावा, सेनेगल के पूर्व राष्ट्रपति मैकी साल, इक्वाडोर की पूर्व विदेश मंत्री मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा, इक्वाडोर की राजनयिक इवोन ए-बाकी, युगांडा के पूर्व विदेश मंत्री ओलारा ओटुन्नू और गुयाना की पूर्व विदेश मंत्री कैरोलिन रोड्रिग्स-बिर्केट भी इस पद की दौड़ में शामिल हैं।
मौजूदा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का दूसरा एवं अंतिम कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त होगा।
Next Post
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनते ही परगट सिंह का बड़ा ऐलान, पार्टी को मजबूत करने और जनता की सेवा का लिया संकल्प
Sat Oct 3 , 2026
चंडीगढ़, कांग्रेस पार्टी की पंजाब इकाई में हुए बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद वरिष्ठ नेता परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद परगट सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

