
सिंगरौली । नवानगर थाना क्षेत्र के नौगढ़ निवासी एक मासूम बच्ची नाले में डूब गई, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नौगढ़ निवासी सुनील साकेत की मासूम बच्ची शालिनी उम्र 5 वर्ष खेलते हुये नाले के गहरे पानी में बह गई। हालांकि उसे बरामद कर लिया गया, लेकिन उसकी जान नही बच पाई। परिजनो को बच्ची का शव सौप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
