गांधी जयंती पर ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर चला स्वच्छता अभियान

ओंकारेश्वर। गांधी जयंती के अवसर पर पवित्र नर्मदा तट स्थित ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान चलाया गया।

अभियान में घाट पर झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया गया और थैलियों में भरकर कचरा गाड़ी से ट्रेंचिंग ग्राउंड ले जाकर नष्ट किया गया। नर्मदा के अंदर जमा कपड़ों के ढेर को बाहर निकालकर भी सफाई की गई।

इस मौके पर एसडीएम पंकज वर्मा ने गोमुख घाट को दो भागों में विभाजित करने के निर्देश दिए। आधा हिस्सा गौमुख की ओर स्नान और फाइबर नावों के लिए, जबकि दूसरा हिस्सा लकड़ी की नावों के लिए आरक्षित रहेगा। दशकर्म के लिए अहिल्या ट्रस्ट बिल्डिंग के नीचे स्थान आरक्षित किया गया।

बाढ़ में उखड़े शेड को दोबारा लगाने की जिम्मेदारी पत्रकार संघ को दी गई, जिसका खर्च मंदिर ट्रस्ट वहन करेगा। साथ ही चेंजिंग रूम व्यवस्थित करने और नदी से निकलने वाले कचरे के लिए जालीदार डस्टबिन रखने के निर्देश सीएमओ को दिए गए।

अभियान में एसडीएम पंकज वर्मा, सीएमओ मोनिका पारधी, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश परिहार, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष श्यामसिंह मौर्य, ब्रांड एंबेसडर स्वामी शिवगिरी, पत्रकार संघ, नाविक संघ, पार्षदगण, स्वच्छता संस्थाओं के सदस्य, नगर परिषद कर्मचारी और सेवाभावी नागरिकों ने भाग लिया।

Next Post

जर्मनी में गहराते राजनीतिक संकट के बीच ईयू कर रहा मर्ज़ के संभावित इस्तीफ़े की तैयारी

Fri Oct 2 , 2026
मास्को, 02 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) यूरोपीय संघ ने आपातकालीन योजनाएं बनानी शुरू कर दी है ताकि अगर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ इस्तीफ़ा दें या चुनाव के बुरे नतीजों और अपने गठबंधन में आपसी कलह के कारण अपना ध्यान घरेलू मामलों पर केंद्रित करें तो उनसे निपटा जा सके। यह जानकारी पश्चिमी […]

You May Like