बीएसएनएल ने देश का भरोसा जीता, 1 लाख 4जी टावर लगे

ग्वालियर। बीएसएनएल अब लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है और देश में नई संचार क्रांति का सूत्रपात कर रहा हैं। इस वर्ष बीएसएनएल ने एक लाख से अधिक नये 4जी टावर बेहतर मोबाइल नेटवर्क के लिये स्थापित किये है। दूरसंचार अधोसंरचना के विस्तार के लिये आगामी 5 वर्ष में 77 हजार करोड़ रूपये के निवेश से दो लाख नये 4जी साइटस भी स्थापित किये जायेंगे। यह जानकारी बुधवार को बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक राजेश कुमार ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। राजेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बीएसएनएल देश में मोबाइल और टेलीफोन में उपभोक्ताओं का भरोसा बन चुका है।

हमने अपनी विश्वसनीय व किफायती सेवाओं से आम संचार उपभोक्ता का दिल जीता है। बीएसएनएल स्थापना दिवस का 26 वर्ष की यात्रा पूरी होने पर प्रधान महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि देशभर में स्वदेशी तकनीक से दूरसंचार सेवाओं के विस्तार, स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा व डिजीटल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिये लगातार प्रयास जारी है। इस अवसर पर देश में दूरसंचार सेवाओं के विस्तार, स्वदेशी तकनीक को बढावा देने तथा डिजिटल कनेक्टिविटी अक्टूबर 2026 को अपनी स्वदेशी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कि को सदृढ़ करने के लिए बीएसएनएल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। इस वर्ष बीएसएनएल दिवस की थीम कनेक्टिंग भारत, ईमपावरिंग भारत निर्धारित की गई है। बीएसएनएल ने इस वर्ष एक लाख से अधिक नये 4जी टावर साइटस स्थापित किये है। दूरसंचार अधोसंरचना के विस्तार के लिये आगामी 5 वर्ष में लगभग 77000 करोड़ के निवेश से दो लाख नये 4जी साइटस स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही इस वर्ष देशभर में 5जी सेवाओं के विस्तार की योजना पर कार्य जारी है। इसके लिए चालू वित वर्ष के वजट में लगभग 28 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। बीएसएनएल की वित्तीय स्थिति में भी सुधार दर्ज किया गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व पिछले वर्ष की अवधि की तुलना में अधिक रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गति वाली ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए भारतनेट चरण थ्री परियोजना में बीएसएनएल परियोजना प्रबंधन सुलाहकार के रूप में कार्य कर रहा है।

*ग्वालियर में 18 हजार नये रोजगार मिलेंगे*

ग्वालियर में दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र की स्थापना दूरसंचार विभाग और मध्यप्रदेश सरकार के बीच अनुबंध सहयोग से की जा रही है। लगभग 170 एकड़ भूमि में प्रस्तावित इस क्षेत्र की अनुमानित लागत लगभग रू 493 करोड़ है। अब तक 24 कंपनियों द्वारा लगभग रू 5500 करोड़ के निवेश की जानकारी प्राप्त हुई है ग्वालियर में दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र की स्थापना दूरसंचार विभाग और मध्यप्रदेश सरकार के बीच अनुबंध सहयोग से की जा रही है। लगभग । जिससे 18000 नये रोजगार सृजित होंगे। ग्वालियर में बीएसएनएल नेटवर्क को सुदृढ करने और सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एकीकृत निविदा प्रक्रिया जारी की गई है। उपभोक्ताओं को किफायती दूरसंचार और एफटीटीएच सेवाऐं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीएसएनएल द्ववारा फ्रीडम प्लान (मात्र एक रू में 24 दिन तक एक जीबी प्रतिदिन डाटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा फ्री) तथा एफटीटीएच के रू 449 प्लान पर बिल में प्रथम माह फ्री एवं अगले तीन माह तक 100 रू छूट की सुविधा दी जा रही है।

इस मौके पर उपमहाप्रबंधक महेन्द्र श्रीवास्तव, राजवीर सिंह दिनकर एजीएम, आरकेएल रायकवार आईएफए, सुनील राणा उपलेखा नियंत्रक, मनोज यादव मुख्य लेखाधिकारी, आलोक तिवारी सहायक महाप्रबंधक विपणन, भूपेश शाक्य एजीएम प्रशासन, केके बादल एजीएम, धीरज शर्मा एजीएम, हरिओम शिवहरे एसडीआरए, राजेश बाथम पीआरओ आदि भी उपस्थित थे।

Next Post

आंध्र प्रदेश, मेघालय में एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय बढ़ाया

Wed Sep 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश और मेघालय में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत सूची के मसौदे पर बुधवार को नोटिसों तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण की तारीख 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। संशोधित कार्यक्रमों के अनुसार अब एसआईआर के आधार […]

You May Like