चेकिंग में 20 वाहन जप्त,चालानी कार्रवाई

सिंगरौली । सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। बैढ़न-बरगवां मार्ग पर वाहन जांच के दौरान बिना परमिट, फिटनेस एवं टैक्स बकाया सहित अन्य अनियमितताएं मिलने पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 वाहनों को जप्त किया और संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। जिला परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में लिपिक व्योमकांत तिवारी सहित परिवहन अमले ने वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान दुबे बस सर्विस की बस बिना वैध परमिट के संचालित पाई गई। आरटीओ ने बस को तत्काल जप्त कर लिया। इसके अलावा अन्य वाहनों में भी दस्तावेज, फिटनेस और कर संबंधी अनियमितताओं की जांच की गई। परिवहन विभाग के अनुसार बिना परमिट, फिटनेस तथा टैक्स बकाया वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 एवं म.प्र. मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। विभाग की लगातार कार्रवाई से वाहन मालिकों और चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

बस के आगे अब बेबस नहीं होंगे यात्री और श्रद्धालु, 200 रु में 2 घंटे होंगी यात्रा 

Sun Sep 27 , 2026
उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में रविवार विकास और सुविधाओं की नई सौगातों का दिन रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ स्वयं भी बस में सफर किया। मात्र […]

You May Like