दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया पटवारी ने

भोपाल, 22 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके जरिए कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

श्री पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि भिंड जिले में तीन कांग्रेस नेताओं के घर तोड़ने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के निवास को निशाना बनाया जा रहा है। यह कार्य दुर्भावनापूर्ण राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर उज्जैन की जनता भय के माहौल में जी रही है। जमीन माफियाओं का आतंक चरम पर है, लेकिर सरकार कार्रवाई के बजाए संरक्षण देने में लगी है।

श्री पटवारी ने एक्स पर ही उज्जैन में हाल ही में हुए गोलीकांड को उठाया है। उन्होंने जानना चाहा है कि क्या उज्जैन में गाेलीकांड की असल वजह अवैध जमीन पर कब्जा है। क्यों एक पूर्व सैनिक को भाजपा नेता पर गोली चलानी पड़ी। उन्होंने यह भी जानना चाहा है कि गोलीकांड में घायल हुआ प्रकाश यादव कौन है और उसका सरकार से क्या रिश्ता है। श्री पटवारी ने कहा कि उज्जैन के एक एक नागरिक को भयमुक्त माहौल दिया जाए।

उज्जैन में हाल ही में प्रकाश यादव नाम के व्यक्ति को पूर्व सैनिक सुरेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने आपसी विवाद के चलते गोली मार दी। प्रकाश यादव घायल हैं और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी सुरेंद्र को तलाश रही है।

Next Post

नागर सिंह चौहान की मंत्री पद छोड़ने की धमकी

Mon Jul 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 22 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग दिए जाने के बाद एक अन्य कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान नाराज हो गए हैं और आज उन्होंने मंत्री पद छोड़ने तक […]

You May Like