जगदलपुर, 25 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जगदलपुर के कुरंदी क्षेत्र के सुलियागुड़ा पारा में शुक्रवार को एक मकान ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार बारिश के बीच सुलियागुड़ा पारा में एक मकान अचानक ढह गया। हादसे के दौरान मकान में मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए। घटना में चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
