भोपाल पहुंचे नितिन गडकरी, सीएम डॉ यादव के साथ दीनदयाल उपाध्याय को दी पुष्पांजलि

भोपाल: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। राजधानी आगमन पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके बाद मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही इस सेवा को लेकर सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं।
राजधानी भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सेवा की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने, बस सेवाओं के विस्तार और यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने से जुड़े प्रावधानों की जानकारी भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुरू होने से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल के तौर पर इसे देखा जा रहा है।

Next Post

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने जयपुर में किया 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज, अल्बर्ट हॉल पर दी स्वच्छता की शपथ

Fri Sep 25 , 2026
जयपुर,  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने एक दिवसीय जयपुर दौरे के दौरान पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उन्होंने जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर सुबह स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर अपने […]

You May Like