कच्चा माल और लौह अयस्क में 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल ने अगस्त 2026 में माल ढुलाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान 4.28 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग से 455 करोड़ 34 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। प्रमुख वस्तुओं में कच्चा माल 0.19 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 288.57 प्रतिशत अधिक, जबकि लौह अयस्क की लोडिंग 0.15 मिलियन टन रही, जिसमें 137.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। इसके अलावा फूड ग्रेन में 43.32 प्रतिशत, पेट्रोलियम उत्पादों में 38.24 प्रतिशत और सीमेंट लोडिंग में 16.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। उर्वरक लोडिंग भी निर्धारित लक्ष्य से 4.42 प्रतिशत अधिक रही।

फ्रेट लोडिंग बढ़ाने के लिए पश्चिम मध्य रेल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) व्यापारियों, उद्योगों और निजी क्षेत्र के साथ लगातार समन्वय कर नए माल यातायात को रेल नेटवर्क से जोड़ने पर काम कर रही है। गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल और साइडिंग की क्षमता बढ़ाने, नए गुड्स शेड विकसित करने तथा मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन से खनिज संसाधनों, कच्चे माल और औद्योगिक वस्तुओं के परिवहन को गति मिल रही है। रेलवे के अनुसार इन प्रयासों से सुरक्षित, समयबद्ध और बड़े पैमाने पर माल परिवहन की सुविधा के साथ रेल राजस्व में वृद्धि को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अर्चना चिटनिस ने की भेंट

Tue Sep 22 , 2026
बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर बुरहानपुर के विकास, औद्योगिक विस्तार, सडक़ अधोसंरचना, श्रमिक हित तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बुरहानपुर विधानसभा एवं जिले के विकास से जुड़े […]

You May Like