मक्सी में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

मक्सी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मक्सी द्वारा सोमवार को आयुष आरोग्य केंद्र, नगरपति हनुमान मंदिर, एबी रोड पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे और भाजपा मक्सी मंडल अध्यक्ष गोविंद गोलू पटेल की मौजूदगी रही। इस दौरान डॉ. रवि पांडे सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर इस अभियान में सहभागिता की।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुनील नानू पंडया, मोड़ सिंह लोधी, मंडल मंत्री दयाराम मंडलोई, एल्डरमैन कृष्णा भावसार, कैलाश मंडलोई और मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से ऐसे सामाजिक अभियानों में आगे बढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई।

Next Post

भोपाल में गणपति का भव्य दरबार! ‘गजेंद्रमोक्ष’ थीम ने खींचा सबका ध्यान 

Mon Sep 21 , 2026
भोपाल। गणेश चतुर्थी को लेकर भोपाल शहर रौशनी की चादर ओढ़े हुआ है। शहर के अलग-अलग इलाकों में गणपति पंडाल सजने लगे हैं और समितियां इस बार श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए खास तैयारियां कर रही हैं। पंडालों की रौनक देखते हुए हम पहुंचे कोलार के मंदाकनी चौक जहां सनातन […]

You May Like