राजापुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दतिया। उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव की पहचान प्रदीप पिता रमेश अहिरवार (30) निवासी राजापुर के रूप में हुई। वह मजदूरी का काम करता था। प्रदीप शराब पीने का आदी था और घटना के समय नशे में था।
पुलिस के अनुसार, प्रदीप ने घर के आगे वाले कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। घटना के समय परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे। परिजन जब वापस घर पहुंचे, तब घटना का पता चला। मृतक की पत्नी फिलहाल मायके गई हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की भी जांच कर रही है।

Next Post

विशेष चेकिंग अभियान चला, 11 चेकिंग पॉइंट पर 110 चालान

Mon Sep 21 , 2026
दतिया। एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, एएसपी मंजीत चावला के मार्गदर्शन व ट्रैफिक थाना प्रभारी हिमांशु तिवारी समेत जिले के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही में चालानों का रिकॉर्ड बनाया गया। कुल 102 चालान किए गए जिनसे 44,900 रु का राजस्व प्राप्त हुआ। […]

You May Like