रीवा–इंदौर के बीच 12 स्पेशल ट्रेन सेवाएं

जबलपुर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर–रीवा साप्ताहिक स्पेशल की 12 सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही त्योहारों में पश्चिम मध्य रेल से कुल 66 स्पेशल ट्रेन सेवाएं संचालित होंगी। गाड़ी 01710 रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार रात 10.50 बजे रीवा से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3.05 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी 01709 डॉ. अंबेडकर नगर–रीवा स्पेशल 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार रात 9.20 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2.30 बजे रीवा पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में स्पेशल ट्रेन का सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास और इंदौर में ठहराव रहेगा। ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के एलएचबी कोच होंगे। त्योहारों की भीड़ के बीच इन अतिरिक्त सेवाओं से यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी एनटीईएस अथवा भारतीय रेल की पूछताछ सेवा से लेने की अपील की है।

Next Post

रेल मजदूर संघ का भव्य संरक्षा सम्मेलन, सिग्नल उल्लंघन पर हुआ मंथन

Thu Sep 17 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में गुरुवार को उमंग सामुदायिक भवन, मंडल रेल प्रबंधक परिसर में खतरे के संकेत पर सिग्नल पार करने के विषय पर विशाल संरक्षा सम्मेलन आयोजित हुआ। महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में हुए सम्मेलन का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप […]

You May Like