विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा: रीति

सिंगरौली । भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर आज मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय बैढ़न-विंध्यनगर मार्ग में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।  सीधी विधायक रीति पाठक ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री की सेवा यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। रीति पाठक ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा दिवस मनाते हुए रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।

इसी दिन शाम 7 बजे प्रदेश के सभी बूथों पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं, आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा कार्यकर्ताओं का सम्मान भी होगा। उन्होंने बताया कि शक्ति केंद्रों पर सेवा की कहानी के माध्यम से योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक कहानियां सामने लाई जाएंगी। सात अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा के जरिए 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा। सेवा मेरा योगदान के तहत 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां होंगी, जबकि सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी। इस दौरान भाजपा के नेता भी मौजूद रहे।

Next Post

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर अभाविप ने कलेक्ट्रेट घेरा

Tue Sep 15 , 2026
सिंगरौली । म.प्र. के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार से छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान […]

You May Like