डबल डेकर ब्रिज दूसरी भुजा 25 सितंबर तक होगी शुरू

इंदौर: शहर के उज्जैन रोड पर स्थित लवकुश चौराहे पर निर्मित डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज की दूसरी भुजा 25 सितंबर तक शुरू होगी. इसकी वजह  यह है कि ब्रिज की तीन लेन वाली भुजा पर डाबर की लेयर बिछाने बाकी है. ब्रिज पर डामरीकरण का काम शुरू हो गया था, लेकिन दो दिन से बारिश के कारण काम रुक हुआ है. उक्त डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज की तीन लेन वाली एक भुजा से आवागमन शुरू हो चुका है. ब्रिज के पूरा शुरू होने के बाद उज्जैन जाने-आने में समय की बड़ी बचत होगी.

आईडीए द्वारा लव कुश चौराहे पर बाणगंगा से उज्जैन रोड पर डेढ़ किलोमीटर लंबे और छह लेन चौड़े ब्रिज का निर्माण किया है. उक्त ब्रिज की दूसरी तीन लेन का काम भी पूरा हो गया है. ब्रिज पर दोनों तरफ बो स्टिंग गर्डर लांच हो चुकी है. ध्यान रहे कि आईडीए लवकुश चौराहा पर 175 करोड़ रुपए की लागत से डबल डेकर ब्रिज का निर्माण कर सिंहस्थ की तैयारियों में अहम भूमिका अदा की है. उक्त ब्रिज का निर्माण अहमदाबाद की विजय मिस्त्री कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया गया है. पिछले महीने आईडीए ने एक तरफ की भुजा से आवागमन शुरू कर दिया था.

बारिश के कारण काम रूका
आईडीए सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े ने कहा कि डेढ़ महीने पहले एक तरफ की तीन लेन से यातायात शुरू किया जा चुका है. दूसरी भुजा से बारिश के व्यवधान के कारण 25 सितंबर तक यातायात शुरू हो पाएगा. दूसरी भुजा पर डामरीकरण का काम शुरू कर दिया था, लेकिन बारिश के कारण काम रोकना पड़ा है. अब 25 से 30 सितम्बर तक यातायात शुरू करने की तैयारी करेंगे.

Next Post

सिडनी स्वीनी के विज्ञापन पर भड़कीं महिला एथलीट, बोलीं- खेलों में महिलाओं की असली पहचान मेहनत और समर्पण है

Tue Sep 15 , 2026
नॉटिंघमशायर, सिडनी स्वीनी के खेल सट्टेबाजी विज्ञापन पर महिला एथलीटों ने गुस्सा जताया है। उन्होंने खेलों में महिलाओं के यौन चित्रण को गलत बताते हुए मेहनत को असली पहचान कहा। अमेरिकी अभिनेत्री सिडनी स्वीनी के एक खेल सट्टेबाजी विज्ञापन को लेकर महिला खिलाड़ियों और ओलंपिक एथलीटों ने नाराजगी जताई है। […]

You May Like