जगह-जगह आज विराजमान होंगे गजानन

सिंगरौली। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कल सोमवार को शहर सहित ग्रामीण अंचलों में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जाने का सिलसिला चलता रहा। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गजानन को पंडालों में विराजमान कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। कहीं भव्य विद्युत सजावट की गई है तो कहीं धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां तैयार की गई हैं। गणेश उत्सव को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आया। बैढ़न-ताली के मूर्तिकार पश्चिम बंगाल निवासी गौतम सूत्रधर ने बताया कि 1100 रूपये से लेकर 25 हजार रूपये तक की प्रतिमाएं बनाई गई हैं और प्रतिमाओं की बिक्री भी हो रही हैं।

Next Post

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 

Sun Sep 13 , 2026
बरगवां। स्थानीय बाजार में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में बरगवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को बरगवां बाजार में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद […]

You May Like