साइबर फ्रॉड के शिकार फरियादी को राहत: मोतीनगर पुलिस और अमेजन पे के समन्वय से पूरे पैसे हुए वापस

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर पुलिस एवं सागर साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई एवं तकनीकी समन्वय के माध्यम से ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड के एक मामले में फरियादी की ठगी गई ₹2,59,429/- (दो लाख उनसठ हजार चार सौ उनतीस रुपये) की संपूर्ण राशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की तत्परता के चलते शिकायत प्राप्त होने के महज 2 दिनों के भीतर राशि वापस कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।

फरियादी देवाशीष गंगोपाध्याय निवासी मोतीनगर, सागर के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात जालसाजों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर कुल ₹2,59,429/- की राशि अवैध रूप से निकाल ली गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही फरियादी द्वारा तत्काल एक्सिस बैंक कस्टमर केयर से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराया गया तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई ।शिकायत प्राप्त होते ही थाना मोतीनगर के थाना प्रभारी/पुलिस लॉगिन आईडी के माध्यम से मामले को तत्काल संज्ञान में लिया गया। सागर साइबर सेल एवं थाना मोतीनगर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से लेन-देन की जानकारी का परीक्षण करते हुए संबंधित वित्तीय संस्थानों एवं मर्चेंट से तत्काल संपर्क किया गया।पुलिस टीम द्वारा Amazon Pay India Private Limited सहित संबंधित संस्थानों के साथ त्वरित समन्वय कर संदिग्ध लेन-देन को रोकने एवं राशि को सुरक्षित कराने के प्रयास किए गए।पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप एवं एक्सिस बैंक तथा अमेजन पे हेल्पडेस्क के सहयोग से संबंधित ट्रांजैक्शन को निरस्त कराने की कार्रवाई की गई तथा फरियादी की संपूर्ण ठगी गई राशि ₹2,59,429/- का रिफंड सुनिश्चित कराया है।

Next Post

सीजेपी प्रवक्ता अभिजीत दीपके पहुंचे बालाघाट, बैगा बच्चों की मौत वाले गांवों में पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात

Sat Sep 12 , 2026
बालाघाट,बालाघाट जिले के आदिवासी अंचलों में बैगा बच्चों की मौत के मामले को लेकर सीजेपी प्रवक्ता अभिजीत दीपके आज बालाघाट पहुंचे। वे उन गांवों का दौरा करेंगे, जहां हाल के दिनों में बच्चों की मौतें हुई हैं। इस दौरान वे मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और […]

You May Like