बुरहानपुर में तेंदुए के पगमार्क मिले,वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीय ,लोगों से सावधानी बरतने की अपील

नेपानगर: नेपानगर के भातखेड़ा अंधारवाड़ी क्षेत्र में एक बार तेंदुए की आहट नजर आई है। यहां शुक्रवार सुबह किसान दिनेश बरहाटे के खेत में तेंदुए के पगमार्क नजर आए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सतर्कता बरतने की ताकीद की। गौरतलब है कि इससे पहले भी कईं बार क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक हो चुकी है। एक बार यहां से तेंदुए का रेस्क्यू भी हुआ था। उसे पकडक़र खंडवा जिले के ओंकारेश्वर जंगल में छोड़ा गया था। अब फिर से यहां तेंदुआ नजर आ रहा है। रेंजर श्रीराम पांडे ने आमजन से अपील की कि घर से बाहर निकलते समयए खेत जाते समय सावधानी बरतें।

इधर, नावरा रेंज के नयाखेड़ा क्षेत्र में 10 दिन के भीतर ही एक तेंदुआ मृत और एक बेहोशी की हालत में मिल चुका है। दरअसल नेपानगरए नावरा रेंज में तेंदुए की संख्या काफी अधिक है। कईं बार तेंदुए ष्शहरए गांव की ओर आ जाते हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि बारिश में तेंदुए दिखाई दे रहे होंए अकसर वह गर्मियों क समय ही पानी की तलाश में नजर आते रहे हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र का लोकार्पण किया

Sat Jul 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र का लोकार्पण किया।इस भवन में रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव आयोजित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राकेश सिंह, श्री प्रहलाद सिंह पटेल, चैतन्य […]

You May Like