
सिंगरौली । शा. कन्या महावि. बैढ़न में गुरुवार को जन भागीदारी समिति की बैठक अपर कलेक्टर पीसी त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वहीं विधायक ने विधायक निधि से महाविद्यालय को 4 लाख रूपये अनुदान देने का घोषणा की है।
बैठक में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ. आरके झा, डीपीओ जितेंद्र कुमार गुप्ता, कार्यपालन यंत्री तेजस्विनी शुक्ला सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में प्राचार्य डॉ. डीकेएस शंभुरत्ना ने महावि. की आवश्यकताओं और प्रस्तावों को रखा, जिन्हें समिति ने मंजूरी दी। आगामी सत्र 2027-28 से बीएचएससी की कक्षाएं स्ववित्तीय पाठ्यक्रम के तहत शुरू करने पर सहमति बनी। जन भागीदारी अतिथि विद्वानों के मानदेय में वृद्धि, आकस्मिक अवकाश, साइंस व कॉमर्स में अतिथि विद्वानों के पद बढ़ाने तथा खेल सामग्री, प्रशिक्षण, प्रयोगशाला सामग्री और पुस्तकों की खरीदी को स्वीकृति दी गई। महावि. के लिए दो एकड़ अतिरिक्त भूमि, भवन, सभागार, प्रयोगशाला व पुस्तकालय विस्तार तथा स्नातकोत्तर एवं अन्य स्ववित्तीय पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव भी रखे गए। आर्ट संकाय में भूगोल, इतिहास और संगीत विषय प्रारंभ कराने के लिए शासन स्तर पर प्रयास करने की बात कही गई।
