राहुल का कार्यक्रम : युवाओं के लिए जारी बारकोड

इंदौर। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने युवाओं एवं छात्रों के पंजीयन हेतु बारकोड जारी किया है। इसके तहत कांग्रेस ने बड़ी संख्या में छात्रों का पंजीयन करने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस द्वारा आज से शहर के छात्र – छात्रा बहुल इलाकों में पंजीयन करने की शुरुआत की जाएगी। इंदौर में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर कांग्रेस ने युवाओं एवं छात्रों के ऑनलाइन पंजीयन हेतु बारकोड कल जारी कर दिया है। बारकोड के द्वारा युवा शिक्षा सहित अपनी विभिन्न समस्याओं की जानकारी अपलोड कर सकेंगे। साथ ही कुछ चुनिंदा युवाओं छात्र छात्राओं को मंच पर बुलाकर द्वारा वर्तमान शिक्षा को लेकर बातचीत की जाएगी। साथ ही मोदी सरकार की शिक्षा प्रणाली पर छात्र अपनी बात भी रखेंगे। इसके लिए आज से पूरी कांग्रेस छात्रों और युवाओं का पंजीयन करने के लिए सड़क पर निकलेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद शुरू किया गया है। अभी तक चार शहर में यह कार्यक्रम हो चुका है। अब पांचवें शहर के रूप में इंदौर में 19 सितंबर को इस कार्यक्रम का आयोजन होना है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कल शाम बारकोड जारी किया गया है।

कार्यक्रम स्थल को लेकर असमंजस बरकरार 

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर स्थल का चयन अभी तक नहीं हुआ है और दूसरी तरफ बारकोड से पंजीयन शुरू कर दिया गया हैं । कांग्रेस सूत्रों के अनुसार स्टेडियम अभी भी प्राथमिकता पर है और दूसरा स्थान रीजनल पार्क के सामने स्थित जमीन है, जिस पर तैयारियों को लेकर काम चल रहा है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि खंडवा रोड़ यूनिवर्सिटी मैदान या आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के मैदान लिए भी कलेक्टर , कमिश्नर से अनुमति मांगी है। बताया जा रहा है कि बारकोड में कार्यक्रम स्थल फिलहाल रीजनल पार्क के सामने स्थित जमीन का उल्लेख है। वहीं डेली कॉलेज मैदान भी विकल्प के तौर पर रखा गया है।

 

राहुल के आने से फायदा होता है – विजयवर्गीय

 

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम करने के सवाल पर कहा कि अच्छा है राहुल आ रहे हैं। जब राहुल गांधी आते है , हमको फायदा होता है।

Next Post

श्रद्धा, भक्ति के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार

Fri Sep 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में लोग कृष्ण भक्ति में लीन और हर्षोल्लास में नजर आये। हिंदू पंचांग के मुताबिक यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की आठवीं तिथि को मनाया जाता है। महाभारत पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म […]

You May Like