नैक टीम पहुंची शहर, आज से निरीक्षण शुरु

चारों दिशाओं में स्थित राज्यों के तीन महिला समेत 7 मेंबर शामिल

 जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक की सात सदस्य टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। इस टीम में भारत के चारों दिशाओं में स्थित राज्यों के सात मेंबर शामिल हैं, जिसमें से तीन महिलाएं विशेषज्ञ भी हैं। यह टीम आज सुबह गुरुवार से रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में निरीक्षण करना शुरू करेगी, जिसमें सबसे पहले व्यवस्था के तौर पर कुलपति डॉ राजेश वर्मा का प्रजेंटेशन होगा। जिसके बाद अन्य विभागों के प्रमुख प्रेजेंटेशन किए जाएंगे। नैक टीम द्वारा विभागों में जाकर अध्यनरत छात्रों की संख्या का भी इसमें आकलन करके भौतिक सत्यापन करेगी।
तेलंगाना, हरियाणा सहित अन्य प्रदेश से आए हैं विशेषज्ञ
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज से होने जा रही नैक टीम के भौतिक सत्यापन के लिए देश के विभिन्न राज्यों से विशेषज्ञ जबलपुर पहुंचे हैं। जिसमें खास तौर पर हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु साहित सभी जगह के सात सदस्य टीम शामिल होगी। इसके अलावा मुंबई से भी विशेषज्ञ विश्वविद्यालय में नैक टीम के साथ शामिल होकर विश्वविद्यालय में सत्यापन करने के बाद ग्रेडिंग तय करेंगे।
2015 में मिला था बी ग्रेड

उल्लेखनीय है कि नैक टीम द्वारा हर 5 साल में विश्वविद्यालय का भौतिक रूप सत्यापन किया जाता है,जिसमें विश्वविद्यालय को ग्रेडिंग दी जाती है।  जिसके चलते 2015 में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को बी ग्रेड मिला था, यह 2020 तक के लिए नैक टीम द्वारा दिया गया था।  जिसके बाद कोरोना काल के चलते नैक टीम का आगमन नहीं हो पाया था, अब 2024 में नैक टीम फिर से विश्वविद्यालय का भौतिक रूप से सत्यापन करके ग्रेडिंग तय करेगी।

Next Post

नायक एग्रो कृषि केंद्र पर छापा

Thu Jul 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उर्वरक और कीटनाशक बेचने की शिकायत पर आदान विक्रेता को  नोटिस जबलपुर: कृषि अधिकारियों की टीम ने शहपुरा विकासखंड के ग्राम पिपरियाकला स्थित नायक एग्रो कृषि केंद्र की बुधवार को अचानक छापामार कार्रवाई की।  जाँच कर उर्वरक […]

You May Like