दिनभर तपे सूर्यदेव, रात को बरसे

जबलपुर: सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से बुधवार को सूर्यदेव दिनभर तपे। दोपहर में बादल मंडराये लेकिन बूंदाबांदी करने के बाद बादल आगे बढ़ गए थे जिसके बाद एक बार फिर सूर्यदेव निकल गए थे। शाम ढलते ही एक बार फिर मौसम ने करवट ली और रात में बदरा झूमकर बरसे। जिससे काफी हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को  अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।

न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 3 से 4  किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।  मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के बीच चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए देशांतर के सहारे  अक्षांश के उत्तर में सक्रिय है। एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

Next Post

नैक टीम पहुंची शहर, आज से निरीक्षण शुरु

Thu Jul 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email चारों दिशाओं में स्थित राज्यों के तीन महिला समेत 7 मेंबर शामिल  जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक की सात सदस्य टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। इस टीम में भारत के चारों […]

You May Like