ब्रेक हुआ फेल, ड्राइवर कूदा, खाई में ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत रमनपुर घाटी में ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया जिसके बाद ड्राइवर कूद गया और बेकाबू ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई ।पुलिस के मुताबिक विशाल मिलंद निवासी पधान रोड जवाहर नगर गणेश मंदिर कन्हान नागपुर ने बताया कि ट्रक क्रमांक एम एच 40 सीडी 9890 से वह एवं क्लीनर रमेश दुलारे एवं ड्राईवर जितेन्द्र राजभर नागपुर से नरसिंहगढ सीमेंट फैक्ट्री दमोह जाने के लिये निकले थे।

शुक्रवार को रमनपुर घाटी में ड्राईवर जितेन्द्र ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुये कहा कि ब्रेक फेल हो गया है और ऐसा कहते ही गाडी से कूद गया तभी ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिससे वह एवं रमेश गाडी मे फंस गये, लोगों ने उसे निकाल लिया उसे हल्की चोट है, रमेश बुरी तरह फंस गया था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया लेकिन रमेश दुलारे 50 वर्ष निवासी कन्हार नागपुर की मौत हो चुकी थी ।

Next Post

निःशुल्क सफर का लिया लाभ

Sat Aug 29 , 2026
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलओं हेतु निःशुल्क सफर सुविधा का लाभ एआई सीटीएसएल द्वारा संचालित इंट्रासिटी बसों में 50 हजार एवं इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में 6000 से अधिक महिलाओं ने लिया Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like