राष्ट्रीय खेल दिवस पर मोदी ने खेल भावना की सराहना की, मेजर ध्यानचंद को किया याद

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ पर देश के खेल प्रेमियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प की सराहना की और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी असाधारण प्रतिभा आज भी खिलाड़ियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करती है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल प्रेमियों द्वारा दिखाई गई प्रतिबद्धता और उत्साह देश के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री ने कहा, “हर खेल प्रेमी को मेरा सलाम… आपका समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प हर किसी को गौरवान्वित करता है।”

देश में प्रति वर्ष 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन हॉकी के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक, मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिन भारतीय हॉकी में उनके बेहतरीन योगदान का सम्मान करने के साथ-साथ खेल भावना, फिटनेस और शारीरिक सेहत के मूल्यों का जश्न मनाने का भी अवसर है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धियां और खेल में उत्कृष्टता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रही हैं।

भारतीय खेलों के इतिहास में मेजर ध्यानचंद का स्थान बहुत खास है। उनके असाधारण कौशल और उपलब्धियों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और उनके दौर में भारत को विश्व हॉकी में एक मज़बूत ताकत के तौर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी यादगार विरासत आज भी देश के युवा खिलाड़ियों और एथलीटों को प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय विकास में खेल और फ़िटनेस के महत्व पर लगातार ज़ोर दिया है। उन्होंने युवाओं की ज़्यादा भागीदारी को बढ़ावा दिया है और भारत से खेल की कई अलग-अलग विधाओं में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया है।

सरकार ने युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें निखारने, बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और एथलीटों के लिए अवसरों का विस्तार करने पर केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने के प्रयास भी तेज कर दिए हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के संदेश में मेजर ध्यानचंद के प्रति देश की श्रद्धांजलि झलकती है और अनुशासन, दृढ़ संकल्प, उत्कृष्टता और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने में खेलों के बढ़ते महत्व को फिर से रेखांकित किया गया है।

.....

Next Post

ब्रेक हुआ फेल, ड्राइवर कूदा, खाई में ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत

Sat Aug 29 , 2026
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत रमनपुर घाटी में ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया जिसके बाद ड्राइवर कूद गया और बेकाबू ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई ।पुलिस के मुताबिक विशाल मिलंद निवासी पधान रोड जवाहर नगर गणेश मंदिर कन्हान […]

You May Like

Play sound