राखी डाक बुकिंग में युवाओं में दिखा उत्साह

रीवा,  पुष्पेंद्र सिंह, अधीक्षक डाकघर रीवा संभाग के नेतृत्व में रीवा प्रधान डाकघर में राखी डाक की बुकिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बुधवार को शाम 4 बजे तक रीवा प्रधान डाकघर में भारी तादाद में राखी डाक बुक की जा रही है। विशेष रूप से युवाओं में राखी डाक के माध्यम से अपने प्रियजनों तक राखी भेजने को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

डाक विभाग द्वारा राखी एवं अन्य डाक को सुरक्षित एवं समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। डाक सेवा के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का संदेश दूर-दराज तक पहुंचाया जा रहा है।

Next Post

रीवा के चोरहटा में बिरला आईटीआई के सामने तेज रफ्तार कार और लोडर में जोरदार टक्कर, पलटा लोडर, चालक गंभीर घायल

Wed Aug 26 , 2026
रीवा,  रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 04 चोरहटा में आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिरला आईटीआई के सामने तेज रफ्तार कार और लोडर वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।   *रांग साइड से आ रही थी कार* प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रांग साइड से आ रही […]

You May Like